
भागलपुर, 4 जून 2025।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) भागलपुर जिला परिषद का 25वां जिला सम्मेलन आगामी 11 और 12 जुलाई 2025 को शेरमारी, पीरपैंती में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन संगठनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें न केवल नए जिला नेतृत्व का चुनाव होगा, बल्कि जिले में कम्युनिस्ट आंदोलन के विस्तार की रणनीति भी तय की जाएगी।
राज्यस्तरीय नेता करेंगे आम सभा को संबोधित
सम्मेलन के प्रथम दिन एक आम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के राज्य सचिव व पूर्व विधायक कॉ. राम नरेश पाण्डेय बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। उनके साथ राज्य सचिव मंडल के सदस्य व पर्यवेक्षक कॉ. संजय कुमार (पूर्व विधान पार्षद), कॉ. प्रमोद प्रभाकर और डा. सुधीर शर्मा भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि भी होंगे चयनित
इस अवसर पर 8 से 12 सितंबर 2025 को पटना में होने वाले भाकपा राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का भी चयन किया जाएगा। इसके अलावा नए जिला परिषद के सदस्यों का निर्वाचन और संगठन के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी इस सम्मेलन में तय की जाएगी।
जिला सचिव ने दी जानकारी
भाकपा भागलपुर जिला परिषद के सचिव देवकुमार यादव ने बताया कि यह सम्मेलन संगठन और आंदोलन के विस्तार के लिहाज से कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। इसमें जिलेभर के कार्यकर्ता भाग लेंगे और संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।


