अशोक कुमार राकेश पुनः चुने गए राजद के नाथनगर प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भागलपुर, 2 जून 2025: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नाथनगर प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव में अशोक कुमार राकेश को सर्वसम्मति से एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। सोमवार को संपन्न हुए चुनाव में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत से उनके नाम का समर्थन किया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई, जिसमें निर्वाचन पदाधिकारी की निगरानी में निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

पुनः अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं ने अशोक कुमार राकेश का फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। चुनाव में प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के राजद पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अशोक कुमार राकेश के नेतृत्व और कार्यशैली से संगठन को पहले से अधिक मजबूती मिली, जिसके कारण उन्हें दोबारा अध्यक्ष चुना गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी देवी ने भी उनके पुनः चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हम सभी उनके नेतृत्व से संतुष्ट हैं और उन्हें फिर से अध्यक्ष चुनना स्वाभाविक निर्णय था।”

राकेश का संकल्प: राजद को और सशक्त बनाना

अपने पुनः चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक कुमार राकेश ने कहा,

“मैं सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने मेरे कार्यों को मान्यता दी और मुझ पर फिर से विश्वास जताया। तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में हम नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में राजद को और अधिक सशक्त बनाएंगे। वर्तमान में यह सीट राजद के पास है, और हम इसे आगे भी बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे।”

इस अवसर पर राजद के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थिति दर्ज की और अशोक कुमार राकेश को बधाई दी।


 

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर बवाल: राजधानी एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर उतरे परीक्षार्थी, सरकार और रेलवे के खिलाफ नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *