नगर निगम भागलपुर के वार्ड संख्या 10 में होगा उपचुनाव – नामांकन 5 जून तक, मतदान 28 जून को

भागलपुर, 2 जून 2025 – राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा नगर निकाय उपचुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इस बार नगर निगम भागलपुर के वार्ड संख्या 10 में उपचुनाव कराया जाएगा, जिसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

नामांकन 28 मई से 5 जून 2025 तक प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा की प्रक्रिया 6 जून से 9 जून के बीच पूरी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 10 से 12 जून 2025 (प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक) तय की गई है।

अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन 13 जून को किया जाएगा।

28 जून को मतदान कराया जाएगा, जो प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद 30 जून को सुबह 6:00 बजे से मतगणना शुरू होगी।

चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और संभावित प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं। वार्ड संख्या 10 की सीट पर खास मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बड़ा खुलासा, कदाचार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; दो संदिग्ध हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप, बाईपास थाना अध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *