भागलपुर में कांग्रेस द्वारा “माय बहिन मान” योजना को लेकर प्रेस वार्ता, महिलाओं के निबंधन पर जोर

भागलपुर, 31 मई:बिहार कांग्रेस द्वारा शुरू की गई “माय बहिन मान” योजना को लेकर आज भागलपुर के कांग्रेस कैंप कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम भागलपुर विधायक श्री अजीत शर्मा के निवास पर हुआ, जिसमें जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विधायक अजीत शर्मा ने इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से महिला कांग्रेस की सदस्यों से अपील की कि वे जिले की अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना की जानकारी दें और उनका निबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो यह योजना महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सृष्टि ने कहा कि इस योजना का जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। महिला कांग्रेस की टीम हर प्रखंड में जाकर महिलाओं का निबंधन करवाएगी। उन्होंने कहा कि आज की आर्थिक परिस्थितियों में खासकर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाएं महंगाई और बेरोजगारी से बुरी तरह प्रभावित हैं, ऐसे में यह योजना उनके लिए राहत लेकर आएगी।

कोमल सृष्टि ने इस योजना के लिए कांग्रेस नेतृत्व—राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अल्का लाम्बा, अखिल भारतीय और बिहार कांग्रेस कमेटी—का आभार जताया और कहा कि इससे संगठन में महिलाओं की भागीदारी और सक्रियता बढ़ेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला महिला कांग्रेस की समन्वयक ज्योति देवी ने भी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं से एक सरल प्रपत्र भरवाया जाएगा और मिस्ड कॉल के माध्यम से उनका पंजीकरण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की अर्चना सिंह, पूजा पांडेय, खुशबू देवी, खुशबू मांझी सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *