बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

पटना, 27 मई 2025:मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सुरंग (टनल) और पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि दोनों संग्रहालयों के बीच पर्यटकों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

टनल की प्रमुख विशेषताएं:

  • लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी और 8 मीटर चौड़ी
  • 15 मीटर गहराई में निर्माणाधीन
  • इलेक्ट्रिक वाहनों एवं पैदल यात्रियों के लिए सुगम मार्ग
  • दोनों संग्रहालयों के बीच सहज और आधुनिक संपर्क

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा:

“बिहार संग्रहालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया गया है। पटना संग्रहालय भी ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध है। दोनों को जोड़ने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। पार्किंग और अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।”

पटना संग्रहालय के विस्तारीकरण की झलक:
मुख्यमंत्री ने संग्रहालय परिसर में नवनिर्मित सभागार, संग्रह भंडार, गंगा दीर्घा सहित विभिन्न भागों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वे संतोषजनक हैं और शेष निर्माण भी जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने संग्रहालय में महत्वपूर्ण पुरातात्विक और ऐतिहासिक वस्तुओं के संरक्षण पर भी विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीगण:
श्री अंजनी कुमार सिंह (महानिदेशक, बिहार संग्रहालय), श्री दीपक कुमार एवं डॉ. एस. सिद्धार्थ (प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री), श्री अनुपम कुमार (सचिव, मुख्यमंत्री), श्री अभय कुमार सिंह (सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग), श्रीमती रचना पाटिल (निदेशक, संग्रहालय निदेशालय), डॉ. चंद्रशेखर सिंह (जिलाधिकारी, पटना), श्री अवकाश कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना) समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की सुविधा

    Share Add as a preferred…

    CM सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर ने उड़ान के बाद कुछ देर हवा में लगाए चक्कर, कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *