भागलपुर नगर निगम को मिली नई ऊर्जा, कार्यभार संभालते ही एक्शन में आए नए आयुक्त शुभम कुमार

भागलपुर, 27 मई 2025भागलपुर नगर निगम को अब एक नई ऊर्जा और दिशा मिलती दिख रही है। नगर निगम के नए नगर आयुक्त शुभम कुमार ने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही वे एक्शन मोड में नजर आए और सबसे पहले शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा।

शुभम कुमार के कार्यालय में कदम रखते ही नगर निगम परिसर में हलचल तेज़ हो गई। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आपातकालीन बैठक बुलाई गई, जिसमें शहर की स्वच्छता, कचरा निपटान और नालों की सफाई जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के तुरंत बाद नगर आयुक्त ने भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के रोडमैप पर साझा मंथन किया। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सार्वजनिक स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग, सफाईकर्मियों की जवाबदेही और वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

शहरवासियों को शुभम कुमार से अब बड़ी उम्मीदें हैं। लंबे समय से उपेक्षा झेल रही सफाई व्यवस्था में सुधार की आस जगी है। सोशल मीडिया से लेकर आम जन तक इस नई नियुक्ति को “बदलाव की शुरुआत” के रूप में देखा जा रहा है।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट संकेत दिया है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को साफ-सुथरा शहर देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

अब देखने वाली बात होगी कि शुभम कुमार की यह नई ऊर्जा भागलपुर को कितना चमका पाती है।

  • Related Posts

    ‘वैसलीन’ गैंग का खूनी खेल खत्म! चादर की आड़ में ट्रेन यात्रियों के बैग खाली करते थे शातिर; मास्टर चाबी और सोने के गहनों के साथ 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *