तेज प्रताप पर कार्रवाई के बाद लालू परिवार एकजुट, रोहिणी आचार्य ने दिया भावुक बयान

पटना, 25 मई 2025:राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से तेज प्रताप यादव को निष्कासित किए जाने के बाद अब लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार उनके समर्थन में खड़ा दिखाई दे रहा है। तेजस्वी यादव के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी पिता के फैसले का खुले तौर पर समर्थन किया है।

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा, “जो परिवेश, परंपरा, परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं, उन पर कभी सवाल नहीं उठते। लेकिन जो व्यक्ति बार-बार मर्यादा और प्रतिष्ठा की सीमा लांघता है, वह खुद को आलोचना का पात्र बना लेता है।”

भावुक शब्दों में उन्होंने अपने पिता और परिवार के लिए सम्मान भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं, परिवार हमारा मंदिर और गौरव है। पापा के अथक प्रयासों से बनी पार्टी और सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारे लिए पूजा के समान है।”

रोहिणी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति विशेष के कारण पार्टी, परिवार या सामाजिक मूल्यों की प्रतिष्ठा पर कोई आंच आए, यह उन्हें कभी भी स्वीकार नहीं होगा।

यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है और लालू यादव ने कहा है कि तेज प्रताप अब पार्टी और परिवार में किसी भी भूमिका में नहीं रहेंगे।
इस घटनाक्रम से यह साफ हो रहा है कि लालू परिवार अब तेज प्रताप के मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *