पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे राजभवन, गवर्नर ने किया स्वागत, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

पटना: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार दौरे पर हैं। पूर्व राष्ट्रपति के राजधानी पटना पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है। रामनाथ कोविंद के राजभवन पहुंचने पर गवर्नर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। आज रात राजभवन में ही वो ठहरेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को नालंदा जाएंगे। दरअसल, नालंदा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की तरफ से दो दिनों का कार्यक्रम फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी आयोजित किया गया है। रामनाथ कोविंद इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति के अगुवाई में ही देश में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी के बनने के बाद पूर्व राष्ट्रपति का यह पहला बिहार दौरा है।

15 और 16 सितंबर हो नालंदा में हो रहे इस कार्यक्रम में सिर्फ पूर्व राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि कई बड़े लोग शामिल हो रहे हैं। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके साथ असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और गिरिराज सिंह भी शामिल होंगे। इनके अलावा पड़ोसी देश नेपाल, श्रीलंका, चिली, मिस्र और अर्जेंटीना सहित कई देशों के राजदूत भी कार्यक्रम में आ रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में बढ़ रहा फैंसी नंबर प्लेट का क्रेज, 5 वर्षों में 37 हजार से अधिक वाहन मालिकों ने चुना पसंदीदा नंबर

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ग्रामीण योजनाओं की निगरानी होगी और आसान, ग्रामीण विकास विभाग ने लॉन्च किया केंद्रीकृत पोर्टल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *