पटना: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान फायरिंग, मुखिया प्रतिनिधि समेत तीन लोग घायल

पटना: राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रानीतालाब थाना क्षेत्र के कुशवाहा कनपा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में सैदाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान अंजनी सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और अंजनी सिंह पर कई राउंड फायरिंग कर दी। उन्हें पैर और जांघ में तीन से चार गोलियां लगीं।

फायरिंग के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच गांव के दो अन्य युवक—राजा कुमार और धर्मेंद्र कुमार—भी गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए बिक्रम पीएचसी और बिहटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। अंजनी सिंह को पारस अस्पताल और अन्य दो को एम्स पटना में भर्ती कराया गया है।

घायल अवस्था में अंजनी सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस हमले के पीछे बिक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरभ, गनौरी यादव और राजेश यादव का हाथ है। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने उनकी हत्या की साजिश रची थी।

घटना की सूचना मिलते ही रानीतालाब थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे, एक मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    गोलाघाट और बौसी पुल के पास ROB निर्माण की समस्याओं पर एक्शन, 26 जून को होगा संयुक्त निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *