ब्रेकिंग न्यूज: जम्मू में शहीद हुए संतोष यादव का पार्थिव शरीर नवगछिया पहुंचा, थोड़ी देर में गांव में अंतिम विदाई

भागलपुर/नवगछिया: जम्मू में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए बिहार के लाल संतोष यादव का पार्थिव शरीर आज नवगछिया पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर इलाके में पहुंचा, ‘संतोष यादव अमर रहें’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर और पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

शहीद का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में शोक की लहर है, हर आंख नम है और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है।

आज अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ विदाई

सरकार की ओर से शहीद संतोष यादव को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरे इलाके में शोक और गर्व का मिश्रित माहौल है।


 

  • Related Posts

    जगदीशपुर में ‘ब्राउन शुगर’ के खिलाफ महा-संग्राम! ग्रामीणों ने दारोगा को दिया ‘क्लीन चिट’; अब नशे के सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के 47 IAS-IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी: पांच राज्यों के चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *