जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए संतोष यादव को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति जताई संवेदना

पटना, 21 मई 2025। जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में बिहार के भागलपुर जिले के इस्माइलपुर भिट्ठा गांव निवासी सेना के जवान संतोष यादव के शहीद होने की खबर से राज्यभर में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवान की वीरगति पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं इस दुखद घटना से मर्माहत हूँ। ईश्वर शहीद के परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद जवान के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, शहीद संतोष यादव का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा अपने वीर जवानों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उनके बलिदान को हर स्तर पर सम्मान और श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाएगा।


 

  • Related Posts

    कटिहार में सरपंच पागल यादव गिरफ्तार, फसल क्षति और रंगदारी मांगने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *