राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव ने अधिकारियों को गांव-टोले में जाकर काम करने का निर्देश दिया

छात्रावासों, छात्रवृत्तियों और आवासीय विद्यालयों की प्रगति पर हुई गहन समीक्षा

पटना, 21 मई 2025। बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु आज अधिवेशन भवन, पटना में एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव श्री एच.आर. श्रीनिवास ने की। इस अवसर पर विभागीय अपर सचिव, उप सचिव सहित सभी प्रमंडलीय उप निदेशक, जिला और अनुमंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधान सचिव ने अपने संबोधन में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बॉटम-अप दृष्टिकोण अपनाने और अधिकारियों को गांव, टोला एवं मोहल्लों में जाकर सक्रिय कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में सीटें खाली न रहने देने, शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने तथा भवन निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की गई:

  • अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 विद्यालयों में प्रवेश की स्थिति और भवन निर्माण कार्य
  • जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास एवं अन्य छात्रावासों की भौतिक स्थिति और रखरखाव
  • प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा
  • उपयोगिता प्रमाण पत्रों की स्थिति, जिनमें सीतामढ़ी में ₹4898 लाख लंबित पाए गए
  • खाद्यान्न आपूर्ति, एसी/डीसी मामलों, ई-सर्विस बुक, कैडर मैपिंग, तथा कौशल विकास योजना आदि

प्रधान सचिव ने स्पष्ट किया कि भवनों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और मशीनों के गारंटी कागजात विभाग को सौंपे जाएं। उन्होंने कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी और बांका जैसे जिलों में लंबित भुगतान और रखरखाव कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में प्रधान सचिव ने घोषणा की कि आगामी बैठक पूरे दिन की होगी, जिसमें प्रत्येक योजना की गहराई से समीक्षा की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *