मुख्यमंत्री ने 1002 करोड़ की लागत से 1327 शहरी विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, पटना में ड्रेनेज पंपिंग सिस्टम का उद्घाटन

पटना, 20 मई 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1002 करोड़ रुपये की लागत से 1327 परियोजनाओं का रिमोट से शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के एकीकरण एवं स्वचालन योजना का उद्घाटन भी किया। इस सिस्टम से अब जलनिकासी की निगरानी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से की जा सकेगी।

पटना के गांधी मैदान स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा तैयार लघु फिल्म भी देखी और योजना से संबंधित विवरणिका का विमोचन किया।

नगर विकास विभाग द्वारा जुलाई 2024 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी, सड़कों, पार्कों, तालाबों और घाटों जैसे आधारभूत ढांचे का विकास करना है। सभी जिलों में योजनाओं का चयन जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बनी समिति द्वारा किया गया है और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी बुडको को दी गई है।

अब तक उत्तर बिहार के लिए 624 योजनाएं और दक्षिण बिहार के लिए 703 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें सड़क, नाला, सड़क-सह-नाला, पार्क, स्ट्रीट लाइट आदि से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे। अन्य जिलों से प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…

    खेलते समय मासूम पर कुत्ते का हमला, हाथ में कई जगह गहरे जख्म, अस्पताल में कराया गया इलाज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *