
मढ़ौरा में बिना स्वीकृति पथ निर्माण, मनमाने ढंग से भुगतान और योजनाओं के उल्लंघन के आरोप सिद्ध
पटना, 14 मई:ग्रामीण कार्य विभाग ने सारण जिले के मढ़ौरा कार्य प्रमंडल में तैनात दो अभियंताओं को गंभीर लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
निलंबित अभियंता:
- केशव साहनी, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता (वर्तमान पद: मुख्य अभियंता, अनुरक्षण एवं उन्नयन, ग्रामीण कार्य विभाग)
- परमेश्वर मेहरा, तत्कालीन कनीय अभियंता (वर्तमान पद: सहायक अभियंता, कार्य प्रमंडल सोनपुर)
प्रमुख आरोप:
- मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत स्वीकृत लंबाई से अधिक कार्य दिखाकर भुगतान का प्रस्ताव देना।
- पहले से निर्मित 0.25 किमी पथ को योजना में दर्शाकर अनुचित भुगतान करवाना।
- बिना विभागीय स्वीकृति के पथ निर्माण कार्य प्रारंभ करना और ऐसी जगहों पर भुगतान प्रस्तावित करना जहाँ कोई बसावट नहीं थी।
जांच में पाया गया कि दोनों अभियंताओं की लापरवाही से राज्य को आर्थिक क्षति हुई है। इसके चलते उन्हें अगले आदेश तक के लिए निलंबित किया गया है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले में लिप्त अन्य अधिकारियों की भी जांच की जा रही है और उन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।



Fantastic items from you, man. I have be mindful your stuff previous to and you are just
too great. I really like what you have bought right here, really like what you’re stating
and the best way by which you assert it. You’re making it enjoyable and you still
care for to stay it sensible. I can not wait to learn much more from you.
This is actually a wonderful site.