वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद जी महाराज से की मुलाकात

वृंदावन | टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के ठीक अगले दिन, मंगलवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज से भेंट की और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

करीब सात मिनट तक दोनों ने महाराज से अकेले में बातचीत की। कोहली और अनुष्का की अचानक मौजूदगी से आश्रम में मौजूद श्रद्धालु चकित रह गए। विराट को देखते ही प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए, लेकिन सुरक्षा कारणों से ज्यादा लोगों को पास नहीं जाने दिया गया।

इससे पहले भी कोहली और अनुष्का कई बार आध्यात्मिक स्थलों पर देखे गए हैं। क्रिकेट से कुछ समय का विराम लेकर दोनों ने शांति और साधना का मार्ग चुना है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *