
बिहपुर | झंडापुर थाना क्षेत्र के महंत स्थान चौक के पास सोमवार को पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जब युवक को घेरने की कोशिश की तो वह भागने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान नन्हकार निवासी सुनील दास के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक कारतूस लेकर कहां और क्यों जा रहा था।


