पिता-पुत्र को पीटने और गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

भागलपुर | खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में पिता-पुत्र को पीटने और गोली चलाने के आरोपी अकाली सिंह उर्फ श्रवण मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी श्रवण मंडल, चक्षु मंडल का पुत्र है और नया टोला भवनपुरा का निवासी है।

एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि चार फरवरी को पूजा विसर्जन के दौरान बच्चों के बीच झगड़े के बाद मामला परिजनों तक पहुंच गया था। इसी क्रम में आजाद मंडल और उनके दो पुत्रों को बुरी तरह पीटा गया और गोलीबारी भी की गई थी। इस घटना में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *