सहरसा में चार वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौर घोघन गांव के पास एक आम के बगीचे से चार वर्षीय मासूम बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान चंदौर गौठ वार्ड नंबर-4 निवासी मनीष यादव के पुत्र अंकुश कुमार (4 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अंकुश सोमवार शाम को अपनी दादी के साथ घोघन शिव मंदिर में आयोजित शिव चर्चा में शामिल हुआ था। कार्यक्रम रात करीब 8:30 बजे समाप्त हुआ, लेकिन इसके बाद बच्चा अचानक गायब हो गया। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार सुबह गांव के पास एक आम के बगीचे में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अंकुश के रूप में की। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैजनाथपुर-सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग (NH-107) को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, मामले की गहन जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया।

सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि अभी तक किसी पर स्पष्ट रूप से शक नहीं जताया गया है। फिलहाल पुलिस हर संभव पहलू पर जांच कर रही है।

यह मामला अभी भी जांच के अधीन है और प्रशासन का कहना है कि दोषियों को जल्द ही चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। मासूम की इस तरह से हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक के आरोपों पर भागलपुर में छात्र संगठनों का प्रदर्शन, पीएम और सीएम का पुतला फूंका

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *