भागलपुर: शादी का झांसा देकर नौ साल तक यौन शोषण, युवती ने दर्ज कराई शिकायत

भागलपुर | 13 मई 2025:शहर के एक कॉलेज में कार्यरत सफाई कर्मी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर नौ वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक से उसकी पहचान कॉलेज में ही हुई थी, जहां वह परीक्षा देने आया करता था।

युवती के अनुसार, युवक ने शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान वह कई बार गर्भवती भी हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हर बार आरोपी ने उसे गर्भपात की दवाएं देकर मामला दबा दिया

मामले की शिकायत पीड़िता ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *