शादी में हर्ष फायरिंग, युवक को लगी गोली, दो हिरासत में

बिहपुर | 13  मई 2025: झंडापुर थाना क्षेत्र के धर्मपुररत्ती पंचायत के नन्हकार गांव में रविवार रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली युवक के पैर में लगी, जिसे स्थानीय लोग तुरंत भागलपुर इलाज के लिए ले गए

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नन्हकार गांव के राजीव दास और मड़वा महंत स्थान चौक के सुशील दास को हिरासत में लिया है।

थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और मामले की जांच जारी है। बता दें कि बारात पीरपैंती के बाराहाट से आई थी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *