मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भागलपुर दौरा: 210 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

भागलपुर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल भागलपुर जिले के एकदिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025” में भाग ले रहे खिलाड़ियों से भी संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

09:50 पूर्वाह्न:
पटना स्थित आवास से पटना हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान।

10:00 पूर्वाह्न:
पटना हवाई अड्डा से हवाई अड्डा, भागलपुर के लिए उड़ान।

10:50 पूर्वाह्न:
भागलपुर हेलिपैड पर आगमन, इंडोर स्टेडियम सैंडिस कंपाउंड भागलपुर के लिए प्रस्थान।

10:55 पूर्वाह्न:
सैंडिस कंपाउंड इंडोर स्टेडियम परिसर में “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025” के खिलाड़ियों से संवाद, 210 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन।

11:07 पूर्वाह्न:
सैंडिस कंपाउंड इंडोर स्टेडियम से डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान कार्यक्रम स्थल ग्राम–मुखेरिया के लिए प्रस्थान।

11:22 पूर्वाह्न:
पंचायत–मुखेरिया आगमन, सेवा अभियान कार्यक्रम का अवलोकन।

11:33 पूर्वाह्न:
ग्राम–मुखेरिया स्थित जीविका स्टॉल पर जीविका दीदियों से संवाद।

11:35 पूर्वाह्न:
ग्राम–मुखेरिया से प्रस्थान, पटना के लिए वापसी की तैयारी।

12:25 अपराह्न:
पटना हवाई अड्डा पर आगमन।


इस दौरे की मुख्य बातें:

  • मुख्यमंत्री 210 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
  • खेलो इंडिया के प्रतिभागी खिलाड़ियों से करेंगे बातचीत।
  • डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान का जायजा लेंगे।
  • जीविका दीदियों से करेंगे सीधा संवाद।

भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने खुद कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण होनी चाहिए।


 

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *