विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल छू लेने वाली बातें

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। कोहली के इस फैसले ने उनके करोड़ों फैंस को भावुक कर दिया है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, और अब कोहली ने भी इस ऐतिहासिक अध्याय का अंत कर दिया है।

कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो साझा करते हुए लिखा,

“टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए मुझे 14 साल हो गए हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद कपड़ों में खेलने के बारे में कुछ बहुत ही निजी है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा,

“जब मैं इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए दिल से आभार के साथ जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।”

पोस्ट के अंत में विराट ने लिखा, “269 signing off”, जो कि उनके टेस्ट कैप नंबर को दर्शाता है।

कोहली का टेस्ट करियर

विराट कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में कुल 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 9230 रन बनाए। उनका आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी 2025 को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेला गया था।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके कोहली इससे पहले रोहित शर्मा के साथ मिलकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी एक साथ संन्यास ले चुके हैं।

एक युग का अंत

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भारतीय क्रिकेट के लिए एक युग के अंत जैसा है। उनके नेतृत्व और बल्लेबाजी की प्रतिभा ने टेस्ट क्रिकेट को एक नया आयाम दिया। उनकी आक्रामकता, अनुशासन और जुनून ने उन्हें इस फॉर्मेट का एक आइकॉन बना दिया।

  • ये भी पढ़े..

    शेखपुरा में अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में फायरिंग; युवक गोली लगने से घायल

    Share Add as a preferred…

    पटना में भीषण गर्मी का असर: कक्षा 8 तक के सभी सरकारी-निजी स्कूल 30 जून तक बंद, DM ने जारी किया आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *