दिल्ली से पटना लौटे लालू प्रसाद यादव, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले – ‘भारतीय सेना पर है गर्व, हम उनके साथ हैं’

पटना:

राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव गुरुवार देर शाम इलाज के बाद दिल्ली से पटना लौटे। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में राजद समर्थक और मीडिया कर्मी पहले से ही मौजूद थे।

लालू यादव व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट से बाहर निकले, जहां कार्यकर्ता उन्हें देखने को बेताब नजर आए। ‘लालू यादव ज़िंदाबाद’ के नारों से एयरपोर्ट का इलाका गूंज उठा।

इस दौरान मीडिया ने जब उनसे आतंकवादियों के खिलाफ हाल में चले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सवाल किया तो लालू यादव ने कहा,

“देश की सेना पर हमें गुमान है। भारतीय सेना पर हमें गर्व है। हम लोग भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।”

उनकी बेटी मीसा भारती ने भी सेना की सराहना करते हुए कहा,

“हमारी सेना आतंकवाद को जवाब देने में सक्षम है और वह देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।”

तबीयत बिगड़ने के बाद ले जाया गया था दिल्ली

बता दें कि 2 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी। उसी शाम उन्हें फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया, जहां राबड़ी देवी भी उनके साथ थीं। तेजस्वी यादव ने उस समय जानकारी दी थी कि लालू यादव को कंधे और हाथ में चोट लगी थी और उनका ब्लड प्रेशर भी काफी गिर गया था।

दिल्ली में लगभग एक महीने तक इलाज कराने के बाद अब वे स्वस्थ होकर पटना लौट आए हैं। उनके आगमन पर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *