जम्मू के कई इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन हमला नाकाम, इंडियन एयर डिफेंस S-400 ने हवा में ही गिराया; जंगी सायरन बजाए गए

जम्मू: गुरुवार शाम जम्मू-कश्मीर के एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में धमाकों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए हवा में ही नाकाम कर दिया। हमले के दौरान जंगी सायरन बजाए गए और पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

हमले के निशाने पर थे ये इलाके

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी ड्रोन हमले का निशाना जम्मू शहर के कई संवेदनशील इलाके थे, जिनमें शामिल हैं:

  • सतवारी
  • जम्मू एयरपोर्ट
  • सुंजवां
  • जानिपुर
  • चौअधी

ड्रोन हमले में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी ड्रोन भारतीय डिफेंस सिस्टम द्वारा टारगेट से पहले ही नष्ट कर दिए गए। इस बीच ब्लैकआउट किया गया और स्थानीय नागरिकों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई।

रावलपिंडी से छोड़े गए ड्रोन!

खुफिया सूत्रों के अनुसार, इन ड्रोन को पाकिस्तान के रावलपिंडी से छोड़ा गया था। यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में किया गया बताया जा रहा है, जिसमें हाल ही में भारत ने पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

कुपवाड़ा में भी सीमा पर संघर्ष

ड्रोन हमले के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना ने मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। फिलहाल एलओसी के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

भारत का स्पष्ट संदेश: आतंकी गतिविधियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

ड्रोन हमलों को नाकाम कर भारत ने फिर साबित कर दिया है कि उसकी सुरक्षा प्रणाली अभेद्य है, और आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में भारत कोई नरमी नहीं बरतेगा। ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, और भारत हर मोर्चे पर तैयार है।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *