‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बैकफुट पर आया पाकिस्तान, जंग से पहले ही घोषित किया युद्धविराम

नई दिल्ली, 7 मई 2025 – भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान अब रक्षात्मक मुद्रा में नजर आ रहा है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों पर सटीक हमले कर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस सैन्य कार्रवाई में करीब 90 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

पाकिस्तान के सुर बदले, दिया युद्धविराम का संकेत

भारत के इस निर्णायक कदम के बाद पाकिस्तान की ओर से पहले आक्रामक बयानबाजी देखने को मिली, लेकिन अब उसका रुख पूरी तरह से बैकफुट पर आ गया है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा:

“अगर भारत और कोई कार्रवाई नहीं करता, तो हम भी कुछ नहीं करेंगे।”

यह बयान तब आया जब कुछ विश्लेषकों का मानना था कि दोनों देशों के बीच स्थिति युद्ध की ओर बढ़ सकती है। मगर पाकिस्तान ने आश्चर्यजनक रूप से पहले ही युद्धविराम का संकेत दे दिया, जो उसकी बदली हुई रणनीति की ओर इशारा करता है।

शुरुआत में दी थी धमकी, फिर लिया यू-टर्न

ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद ख्वाजा आसिफ ने भारत पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान इसका “माकूल जवाब” देगा।

हालांकि कुछ ही घंटों में उनके सुर नरम पड़ गए और उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि पाकिस्तान तब तक कुछ नहीं करेगा जब तक भारत कोई और कदम नहीं उठाता।

भारत का सख्त लेकिन संतुलित रुख

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इस ऑपरेशन को पूरी तरह से आतंकवाद विरोधी कार्रवाई बताया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, न कि किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने को।

भारत ने इस कार्रवाई से यह संदेश दिया कि अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि proactive कार्रवाई की नीति अपनाई जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे ने आपूर्ति श्रृंखला को किया मजबूत, यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सेवा पर विशेष जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार में उच्च शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, राजभवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक; विश्वविद्यालयों के लिए कई अहम फैसले

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *