‘पिक्चर अभी बाकी है!’ – ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के पूर्व आर्मी चीफ के बयान से बढ़ी पाकिस्तान की बेचैनी

नई दिल्ली, 7 मई 2025 – पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में सराहना की लहर है। इस बीच भारत के पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के एक संक्षिप्त लेकिन रहस्यमयी बयान ने पाकिस्तान की बेचैनी और चिंता और बढ़ा दी है।

‘पिक्चर अभी बाकी है’ – क्या है इस बयान का मतलब?

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई सटीक एयर स्ट्राइक के बाद जनरल नरवणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:

“पिक्चर अभी बाकी है।”

इस एक लाइन के बयान को सैन्य हलकों में आगामी कार्रवाइयों का संकेत माना जा रहा है। जनरल नरवणे का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार युद्धविराम उल्लंघन और गोलीबारी की जा रही है।

पहलगाम हमला: 26 निर्दोष लोगों की हत्या

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने एक निर्दोष नागरिकों से भरी बस को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। हमलावरों ने धर्म पूछकर लोगों को मौत के घाट उतारा। जांच में स्पष्ट हुआ कि इस जघन्य हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठनों का हाथ था, जिनके खिलाफ अब भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऑपरेशन सिंदूर: पहला बड़ा जवाब

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। मिसाइलों और ड्रोन स्ट्राइक्स के जरिए बहावलपुर, मुरीदके, कोटली, बाग, गुलपुर समेत कई इलाकों में स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स को ध्वस्त कर दिया गया। रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि इस ऑपरेशन का लक्ष्य सिर्फ आतंकवादी अड्डे थे, न कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने।

क्या आने वाले दिन और भी निर्णायक होंगे?

जनरल नरवणे के बयान – “पिक्चर अभी बाकी है” – को भारत की रणनीतिक योजना का अगला चरण माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो भारत अब आतंकवाद के खिलाफ रोकथाम नहीं, बल्कि निर्णायक सफाई नीति पर चल रहा है। अगर पाकिस्तान की ओर से और उकसावे की कार्रवाई होती है, तो भारतीय सेना और सटीक जवाब देने के लिए तैयार है।

  • ये भी पढ़े..

    अमडंडा थाना वायरल वीडियो मामला: संदिग्ध युवक के वीडियो से मचा हड़कंप, SSP ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में पार्क निर्माण का विरोध, बच्चों के खेल मैदान को बचाने सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *