बिहार में एकसाथ करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश – देखिए पूरी लिस्ट

पटना, 7 मई 2025 – बिहार पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने एक झटके में करीब 20,000 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। यह फैसला आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लिया गया है, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की तैयारी को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि सभी तबादलों को 15 दिनों के भीतर लागू किया जाए और संबंधित पुलिसकर्मी नए जिलों में योगदान दें।

किस आधार पर किया गया तबादला?

यह निर्णय 28 अप्रैल को क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक के आधार पर लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि कंडिका 4 में अंकित सिपाहियों को कंडिका 6 में अंकित जिलों में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।

अंगरक्षकों को लेकर क्या कहा गया?

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

  • प्रतिनियुक्त अंगरक्षकों का स्थानांतरण भी किया गया है।
  • जब तक कोई पुलिसकर्मी अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त है, तब तक उसका स्थानांतरण स्थगित रहेगा।
  • जैसे ही प्रतिनियुक्ति समाप्त होगी, संबंधित सिपाही को नया योगदान देने के लिए 15 दिनों के अंदर विरमित किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य

राज्य सरकार का यह कदम चुनाव से पहले पुलिस तंत्र को और अधिक मजबूत, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। इससे न सिर्फ चुनावी तैयारियों में तेजी आएगी, बल्कि जिला स्तर पर नए सिरे से सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

पूरी तबादला लिस्ट देखें

  • ये भी पढ़े..

    गोलाघाट और बौसी पुल के पास ROB निर्माण की समस्याओं पर एक्शन, 26 जून को होगा संयुक्त निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    गया सेंट्रल जेल में बड़ा एक्शन! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह निलंबित, अपराधियों से मिलीभगत समेत कई गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *