बिहार में अपराधियों का तांडव! सासाराम में चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

सासाराम (बिहार):

बिहार में बढ़ते अपराध एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सासाराम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक चौकीदार के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान चोरकप गांव निवासी अभिनंदन पासवान के रूप में हुई है। वह तिलौथू थाना क्षेत्र के रहने वाले अवधेश पासवान का बेटा था, जो पेशे से गांव के चौकीदार हैं।

आपसी रंजिश में की गई हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हत्या आपसी रंजिश का परिणाम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि चौकीदार अवधेश पासवान का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था, और उसी विवाद के चलते उनके बेटे को निशाना बनाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले में संलिप्त अपराधियों की तलाश तेज़ कर दी गई है।

इलाके में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों में गुस्सा और डर का माहौल है। कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां की तबीयत बिगड़ने से भूख हड़ताल स्थगित, 20 जुलाई तक दिया अल्टीमेटम

    Share Add as a preferred…

    राशन कार्ड से कट सकता है आपका नाम! जानिए किन लोगों पर चल रही कार्रवाई, क्या हैं नियम और नाम हट जाए तो कैसे होगा दोबारा शामिल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *