कृषि विद्युत कनेक्शन के विस्तार के लिए ऊर्जा सचिव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

• पंचायत सरकार भवनों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे

पटना, 3 मई, 2025: राज्य में किसानों को बेहतर कृषि विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऊर्जा सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने विद्युत भवन, पटना में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में ऊर्जा सचिव ने दोनों वितरण कंपनियों के अधीक्षण एवं कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को इस योजना के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवनों में विशेष कैंप लगाए जाएं, जहां किसान कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने किसान सलाहकारों, जीविका समूहों एवं आशा दीदियों से सक्रिय संपर्क कर लाभार्थी किसानों की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया।

श्री पंकज कुमार पाल ने अधिकारियों से यह भी कहा कि उन्हें लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और प्रत्येक दिन हर अंचल से अधिक से अधिक कृषि विद्युत कनेक्शन जारी करना चाहिए, ताकि राज्य में सिंचाई की सुविधाएं बेहतर हो सकें और किसानों की उत्पादकता में वृद्धि हो।

इस बैठक में वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशक श्री महेंद्र कुमार (एसबीपीडीसीएल) एवं डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे (एनबीपीडीसीएल), साथ ही मुख्यालय के वरीय अधिकारी और फील्ड से आए अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता भी उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *