भागलपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा

तीरंदाजी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भागलपुर तैयार

भागलपुर, 03 मई 2025:भागलपुर इन दिनों राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। तीरंदाजी प्रतियोगिता 4 से 7 मई तक सैंडिस कंपाउंड मैदान, जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 से 13 मई तक इंडोर बैडमिंटन हॉल, भागलपुर में आयोजित होगी।

इस भव्य आयोजन का उद्घाटन भारत सरकार के माननीय मंत्री श्री मनसुख मंडविया द्वारा वर्चुअल स्टेटिंग के माध्यम से किया जाएगा।

देशभर से पहुंच रहे युवा खिलाड़ी
तीरंदाजी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 61 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 31 पुरुष एवं 30 महिला एथलीट शामिल हैं। राज्यों की भागीदारी निम्नलिखित है:

  • आंध्र प्रदेश (4), बिहार (5), चंडीगढ़ (2), दादरा एवं नगर हवेली (3), दिल्ली (5), गुजरात (1), हरियाणा (7), झारखंड (3), मध्य प्रदेश (1), महाराष्ट्र (13), मणिपुर (1), मेघालय (2), पंजाब (1), राजस्थान (4), तमिलनाडु (5), उत्तर प्रदेश (2), पश्चिम बंगाल (1), अरुणाचल प्रदेश (1)

प्रशासन ने की ठहरने की व्यापक व्यवस्था
जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों और अधिकारियों के स्वागत व ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। सभी प्रतिभागियों को देवघर एयरपोर्ट से लाकर भागलपुर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

  • महिला एथलीट, कोच व ऑफिशियलहोटल चिन्मय इन
  • पुरुष ऑफिशियल व कोचहोटल विद्या रेजिडेंसी
  • पुरुष एथलीटहोटल अशोका ग्राउंड

भागलपुर रेलवे स्टेशन से भी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को रिसीव कर सुरक्षित तरीके से उनके ठहरने के स्थानों तक पहुंचाया गया है।

डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जिलाधिकारी ने आयोजन स्थलों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं मिलें।


 

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *