बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा

पटना, 02 मई 2025: बिहार में मई की शुरुआत के साथ ही तेज बारिश और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो चुका है। गुरुवार की रात से पटना समेत राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम के इसी रुख के बने रहने की चेतावनी दी है।

5 मई तक मूसलाधार बारिश का अनुमान
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

जिन जिलों में अलर्ट जारी
सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, पटना, गया, नालंदा, नवादा और बेगूसराय में येलो अलर्ट लागू है।

पिछले 24 घंटे का मौसम
गुरुवार को पूरे राज्य में दिनभर बारिश और आंधी का प्रभाव रहा। अधिकतम तापमान रोहतास के डेहरी में 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बांका में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि वायुमंडलीय नमी के चलते राज्य में मौसम की यह स्थिति बनी हुई है। 7 मई तक रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है।

राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *