सामाजिक न्याय के लिए संकल्पित मोदी सरकार: संतोष कुमार

भागलपुर : भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जातीय जनगणना के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग दिल से स्वागत करता है। दशकों से प्रतीक्षित इस कदम को उन्होंने जातिगत न्याय की दिशा में मील का पत्थर बताया। संतोष कुमार ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल सत्ता में रहकर इस मुद्दे पर निष्क्रिय रहे, वे अब इसका केवल राजनीतिक उपयोग कर रहे हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख प्राणिक वाजपेयी ने कहा कि यह कदम सामाजिक न्याय और समावेशन की दिशा में अहम है। जातीय जनगणना से न्यायसंगत नीतियाँ बनेंगी और यह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार करेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में तबादलों की मेगा सर्जरी: 68 बीडीओ समेत सैकड़ों अफसर-कर्मचारियों का ट्रांसफर, प्रशासनिक महकमे में हलचल

    Share Add as a preferred…

    बांका छात्र आनंद हत्याकांड का खुलासा, स्कूल डायरेक्टर बना मुख्य आरोपी; जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *