नप गए अंचल अधिकारी: लापरवाही पर DM की रिपोर्ट के बाद निलंबित, विभागीय कार्रवाई जारी

खगड़िया (बिहार): राज्य में अंचल अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में खगड़िया सदर के अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल को गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस बाबत आधिकारिक संकल्प जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार, खगड़िया के जिलाधिकारी ने 15 फरवरी 2025 को विभाग को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें कहा गया था कि अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल के नेतृत्व में सदर अंचल का प्रशासनिक कार्य ठीक से नहीं चल रहा है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि उनकी कार्यशैली राजस्व प्रशासन के मानकों के अनुरूप नहीं है। इसी आधार पर उनके निलंबन की सिफारिश की गई थी।

ब्रजेश कुमार पाटिल पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें दाखिल-खारिज अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन, ऑनलाइन जमाबंदी में आधार और मोबाइल नंबर की सीडिंग में लापरवाही, समय पर जमाबंदी का परिमार्जन न करना आदि शामिल हैं। विभाग ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय को बनाया गया है। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी अलग से प्रारंभ की जाएगी।

राज्य सरकार ने यह कदम प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया है। यह मामला अन्य अधिकारियों के लिए भी एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *