भागलपुर : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य का भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत

भागलपुर:आज भागलपुर सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी का अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती ममता कुमारी ने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा, “महिला आयोग की सदस्य के रूप में नई भूमिका मिलने के बाद मैं महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हूं। हमें बिना रुके लगातार अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते रहना है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आयोग को ममता दीदी के रूप में एक समर्थ और संवेदनशील नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा, “देश को ऐसे योग्य नेतृत्व की आवश्यकता है, जिससे महिलाओं को और अधिक संबल एवं सुरक्षा मिलेगी।”

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, रूबी दास, वंदना तिवारी, आलोक सिंह बंटू, जिला मीडिया प्रमुख प्राणिक वाजपेयी, रंजीत यादव, माला सिंह और संगीता सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


 

  • Related Posts

    शराबबंदी में बड़ी कार्रवाई: पूर्व सांसद के भतीजे को पुलिस ने नशे की हालत में दबोचा, रसूख दिखाने पर भी नहीं मिली राहत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *