नालंदा में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव जलाया, खेतों में छिड़की राख

नालंदा,बिहार के नालंदा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। रहुई थाना क्षेत्र के मंदिलपुर गांव में चार महीने की गर्भवती महिला माधुरी (26) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को जला दिया गया और राख को खेतों में बिखेर दिया गया।

दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद शनिवार सुबह थाने पहुंचकर उन्होंने मामला दर्ज कराया। उनका कहना है कि बेटी को दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था।

पुलिस ने ससुर और पति को किया गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर राधेश्याम केवट और पति बलराम केवट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ससुराल पक्ष का बचाव

इधर, आरोपी ससुराल पक्ष का कहना है कि माधुरी ने आत्महत्या की थी। उनके मुताबिक, कानून कार्रवाई के डर से उन्होंने शव को जला दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में फैला आक्रोश

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण भी इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुलिस गांव में स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *