उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने राज्य बैठक का आयोजन किया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) ने राजधानी लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने की। इस बैठक में राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

बैठक को संबोधित करते हुए ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। यह नियुक्तियाँ इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं।”

प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा ने कहा, “मैं पार्टी के लिए जी-जान से काम करूंगी और महिला कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रूप से आगे लाऊंगी।”

राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमें अब विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर पूरी तरह फोकस करना है। समय कम है और जिम्मेदारी बड़ी है।”

ज़मीनी स्तर पर मजबूती पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा, “पार्टी संगठन के सभी पदाधिकारी अब चुनावी ज़मीनी तैयारियों में जुट जाएं। यही समय है जब हमें जनता से सीधे जुड़कर पार्टी को मजबूत बनाना है।”

बैठक में भविष्य की नीतियों, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की यह बैठक संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *