दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने 11 सफाईकर्मियों को कुचला, 7 की मौत

नूंह (हरियाणा), 27 अप्रैल।दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण हादसे में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सड़क पर सफाई कर रहे 11 सफाईकर्मियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने हादसे के आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह दुर्घटना नूंह जिले के इब्राहिमबास गांव के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे सफाईकर्मी एक्सप्रेसवे पर कार्यरत थे, तभी दिल्ली से पलवल की ओर जा रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने नियंत्रण खोकर उन्हें कुचल दिया। ट्रक दुर्घटना के बाद डिवाइडर से टकराकर रुका।

पुलिस ने बताया कि सभी मृतक आसपास के गांवों के निवासी थे। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ महिलाओं के शवों के टुकड़े हो गए, जिससे घटना स्थल का दृश्य बेहद भयावह हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


 

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *