नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशद्रोह सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

लखनऊ:सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट शेयर करने के मामले में मशहूर ट्विटर यूजर @nehafolksinger उर्फ नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

मामले का विवरण:

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के एक आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने ट्विटर पर कथित रूप से भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थन वाले पोस्ट साझा किए। इन पोस्टों में आतंकियों के समर्थन और भारत की अखंडता पर सवाल उठाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में ट्विटर पोस्ट्स को साक्ष्य के रूप में संलग्न किया है।

दर्ज धाराएं:

  • भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(a), 196(1)(b), 197(1)(a), 197(1)(b), 197(1)(c), 197(1)(d), 353(1)(c), 353(2), 302, 152
  • सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 69A

आरोप: नेहा सिंह राठौर पर आरोप है कि उन्होंने आतंकवादियों के समर्थन में भारत विरोधी बयानबाजी करते हुए देश की सामाजिक एकता और अखंडता को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने उनके ट्विटर पोस्ट्स के लिंक भी एफआईआर में उल्लेखित किए हैं।

शिकायतकर्ता:

  • नाम: अभय प्रताप सिंह (राष्ट्रीय कवि)
  • पता: एलआईजी 35, वुडलेण्ड पेट्रोल पम्प के पास, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

 

  • ये भी पढ़े..

    मिड डे मील की गुणवत्ता से समझौता नहीं, दो महीने में इंसुलेटेड बर्तन अनिवार्य: शिक्षा मंत्री

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *