पूर्व मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम मधेपुरा, बिहार – बिहार में अपराधियों के हौसले

लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा जिले से सामने आया है, जहां बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने पूर्व मुखिया के पति की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र स्थित सोनामुखी बाजार की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सिर, गर्दन और सीने में मारी गई चार गोलियां

मृतक की पहचान डॉ. अर्चना कुमारी के पति संजय जायसवाल उर्फ बमबम भगत (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजय अपने एक मित्र के साथ रात में घर से महज 100 मीटर की दूरी पर टहल रहे थे, तभी चार से पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सिर, गर्दन और सीने में चार गोलियां दाग दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, एक व्यक्ति हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही आलमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अविनाश कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की छानबीन की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

इलाके में दहशत का माहौल, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

इस वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। परिजन और ग्रामीणों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही, पुलिस प्रशासन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्ती; निजी क्लिनिक भेजने वालों पर भी होगी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सभी डॉक्टर लौटे ड्यूटी पर; मारपीट और लापरवाही के आरोपों ने बढ़ाया विवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *