भागलपुर एयर टैक्सी सेवा में अड़चन बन सकती हैं 16 ऊंची इमारतें, प्रशासन ने भेजा नोटिस

भागलपुर।भागलपुर में हवाई अड्डा मैदान से एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी जोरों पर है, लेकिन इसके रास्ते में सामने बनी 16 ऊंची इमारतें बाधा बन सकती हैं। प्रशासन ने इन भवनों को चिह्नित कर नोटिस भेजना शुरू कर दिया है

मुख्य सचिव की फटकार के बाद जांच तेज

बीते 28 मार्च को मुख्य सचिव के दौरे के बाद डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। इस टीम में एडीएम (राजस्व), सदर एसडीओ, उप नगर आयुक्त और भवन एवं पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शामिल हैं।

बिना दस्तावेज निर्माण का आरोप

नगर निगम की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि भवन मालिकों ने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया। केवल मौखिक जानकारी दी गई है। उप नगर आयुक्त आमीर सौहेल के नेतृत्व में निगम की टीम में सहायक अभियंता, वार्ड पर्यवेक्षक और अमीन को शामिल किया गया था।

24 अप्रैल को सुनवाई

एडीएम (राजस्व) द्वारा 16 भवन मालिकों को 24 अप्रैल सुबह 11 बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया है। जांच दल इन भवनों की वैधता की अंतिम समीक्षा करेगा। यदि निर्माण गैरकानूनी पाया गया, तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *