खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 की मशाल पहुंची भागलपुर, जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत

भागलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 के टॉर्च टूर कार्यक्रम के तहत चल रही मशाल गौरव यात्रा आज भागलपुर जिला समाहरणालय पहुंची। इस यात्रा का शुभारंभ 14 अप्रैल को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों से किया गया था। यह मशाल 2 मई तक बिहार के सभी जिलों का परिभ्रमण करेगी।


जिलाधिकारी को सौंपी गई मशाल और शुभंकर ‘गजसिंह’

मशाल के समाहरणालय पहुंचने पर जिला खेल पदाधिकारी और खेल संघ के सदस्यों द्वारा उसे जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को उनके कार्यालय में ससम्मान सुपुर्द किया गया। इस दौरान खेलो इंडिया गेम्स का शुभंकर गजसिंह भी भेंट किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क), जिला खेल पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह को भी मशाल सौंपी गई।


भागलपुर को मिला दो खेलों की मेज़बानी का गौरव

मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यह भागलपुर के लिए गर्व का क्षण है कि उसे तीरंदाजी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की मेज़बानी का अवसर मिला है।

  • तीरंदाजी प्रतियोगिता: 4 से 7 मई,
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता: 10 से 13 मई, सैंडिश कंपाउंड, भागलपुर।

उन्होंने कहा कि खेल आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और दर्शकों के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भागलपुर से निकलेंगे।


प्रधानमंत्री करेंगे मशाल प्रज्वलन

गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक मशाल को 4 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से औपचारिक रूप से प्रज्वलित किया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *