भागलपुर में वी केयर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 200 लोगों ने कराया चेकअप

भागलपुर। टीम वी केयर और जय प्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटना के संयुक्त प्रयास से भागलपुर में चल रहे चार दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर के तहत रामकृष्ण विद्या मंदिर, रन्नूचक में शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लगभग 200 मरीजों की ईसीजी, वजन, ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर और SpO2 जैसी जांचें की गईं। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों को परामर्श भी दिया गया।


जन-जागरूकता और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उद्देश्य

टीम वी केयर के अध्यक्ष नितेश चौबे ने शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए संस्था की ओर से आभार जताया। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्राथमिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


विशेषज्ञों की टीम रही मौजूद

इस शिविर में डॉ. एसएस पांडेय की देखरेख में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के आयोजन में उपाध्यक्ष कुश मिश्रा, सचिव नितेश पांडेय, जयराम बाबू, अनिल राय, प्रो. विवेकानंद राय, चंदन अभिजीत, प्रीति श्रीवास्तव, आदित्य, कोषाध्यक्ष अरिजीत घोष, आयुष, रिशांत, लव, कृष्ण कुमार, भद्रसेन, मनोज उपाध्याय, पंकज कुमार समेत अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *