भागलपुर में पीएम सूर्यघर योजना को लेकर समीक्षा बैठक, लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान

भागलपुर, बिहार:समीक्षा भवन, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर योजना को लेकर नगर निगम भागलपुर के महापौर, उपमहापौर, नगर आयुक्त, एवं सभी वार्ड पार्षदों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई।

सोलर पैनल लगाने का तरीका और लागत

बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग ने बताया कि:

  • 1 किलोवाट सोलर पैनल के लिए लगभग 7 फीट x 8 फीट जगह की आवश्यकता होती है।
  • 1 किलोवाट से 150 यूनिट, 2 किलोवाट से 300 यूनिट, और 3 किलोवाट से अधिक बिजली की खपत के लिए उपयोगी है।
  • लागत के अनुसार, 1 किलोवाट पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000, और 3 किलोवाट पर ₹78,000 की सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी।
  • कुल लागत लगभग ₹80,000 से ₹2,00,000 तक हो सकती है, जिस पर 90% तक का ऋण बैंक के माध्यम से ईएमआई पर 3–4 दिनों में मिल सकता है।

ऑनलाइन आवेदन और आवश्यक दस्तावेज

सोलर पैनल लगवाने के लिए pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:

  • स्मार्ट मीटर कनेक्शन
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • पैन कार्ड (ऋण हेतु आवश्यक)
  • ईमेल एड्रेस

प्रेरणा और जिम्मेदारी की अपील

जिलाधिकारी ने मेयर, डिप्टी मेयर, और वार्ड पार्षदों से स्वयं के घरों पर सोलर पैनल लगवाने और मोहल्लों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,

“सौर ऊर्जा से वातावरण सुरक्षित रहेगा और बिजली बिल में कटौती होगी। अतिरिक्त उत्पादन होने पर आर्थिक लाभ भी संभव है।”

25 साल की वारंटी और पर्यावरण हित

सोलर पैनल पर 25 साल की वारंटी और बैटरी पर 5–7 साल की गारंटी उपलब्ध रहेगी। मेयर ने इसे पर्यावरण हितैषी बताया और सभी पार्षदों को इस योजना को घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया।

चैंबर ऑफ कॉमर्स, डॉक्टर्स और बैंकों से भी समन्वय

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स, चिकित्सा संघ, और बैंकर्स के साथ बैठक कर उनके माध्यम से भी सौर पैनल के प्रति जागरूकता फैलाई जाए।

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *