वी केयर संस्था के शिक्षक दंपती को “आंबेडकर सम्मान” से सम्मानित किया गया

भागलपुर, बिहार:स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वी केयर संस्था के संरक्षक शिक्षक दंपती श्री मनोज कुमार एवं प्रो. सीता भगत को बिहार सरकार के खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता द्वारा “आंबेडकर सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भागलपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

वी केयर संस्था शिक्षा और स्वच्छता के साथ-साथ रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, और सामाजिक जागरूकता के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का यह प्रयास समाज के वंचित वर्गों के लिए प्रेरणादायक बन चुका है।

सम्मान समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री संतोष साह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की।

इस उपलब्धि पर संस्था के सदस्यों नितेश, कुश, रवि, साक्षी, गौतम, गोल्डन, विनीत, आयुष, लव, रिशांत, सोहन, जिशान और अरिजीत आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्था की टीम भावना और निरंतर सामाजिक सेवा का परिणाम है।

वी केयर संस्था ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य किया जाए तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

  • ये भी पढ़े..

    आरा में दर्दनाक सड़क हादसा, नवजात से मिलने जा रहे सास-दामाद की बालू लदे ट्रक से कुचलकर मौत

    Share Add as a preferred…

    अगले 4 दिनों तक बिगड़ा रहेगा बिहार का मौसम, 30 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *