10 हजार कम होने पर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं प्रभारी थानाध्यक्ष

कटिहार के रोशना थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह पर पशु तस्कर इब्राहिम नामक व्यक्ति से तय की गई रकम 50 हजार की राशि में 40 हजार मिलने एवं शेष 10 हजार नहीं मिलने पर मवेशी तस्कर को जेल भेजने की बातचीत करने का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो की पुष्टि voice of bihar नहीं करता है। इस संबंध में जब रोशना थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह से जब संपर्क साधा गया तो उनसे बात नहीं हो पाई। अब देखने वाली बात यह है कि कटिहार के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा इस वायरल ऑडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं। वहीं नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि ऑडियो करीब दो माह पूर्व का है। अब तो रोशना थाना पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पशु तस्कर का नेटवर्क कितना मजबूत है और करप्शन कितना जड़ जमाई बैठा हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: “सिर्फ पुलिस नहीं, आदेश देने वालों की भी हो जांच”

    Share Add as a preferred…

    खान सर-रोशन आनंद विवाद में अवध ओझा की एंट्री! बोले- “मैंने पहले ही खान सर को मैसेज कर कहा था, मामला बढ़ाओ मत”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *