रोहतास में तेज रफ्तार का कहर,अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार युवक; मौके पर मौत

बिहार के रोहतास जिले में दिनारा थाना क्षेत्र के प्राणपुर में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

अपना होटल बंद कर बाइक से घर लौट रहा था युवक

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि युवक बुधवार देर रात अपना होटल बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान प्राणपुर के पास एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया तब तक युवक की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आज सदर अस्पताल में पोस्टमॉटर्म कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक रजनीश कुमार करथ गांव के रहने वाले थे।

  • Related Posts

    बांका में ममता तार-तार! 4 मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी ‘बेवफा’ मां; हैदराबाद से लौटे पति को मिली ‘खून की सौगात’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कल्यान बीघा में ‘शादी’ के सवाल पर शर्माए ‘छोटे सरकार’! निशांत कुमार की सियासी एंट्री से बिहार में हलचल; क्या मिल गया नीतीश का उत्तराधिकारी?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *