बिहार में मंत्रियों की बल्ले-बल्ले, सैलरी-भत्ते बढ़े; सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बड़ा फैसला

पटना:विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार सरकार ने राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के वेतन-भत्तों में जबरदस्त बढ़ोतरी की है. कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलावर को बैठक हुई. इस बैठक में बिहार राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है. साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 27 प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई है. कैबिनेट के आदेश के अनुसार राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के मासिक वेतन 50,000 रुपये से बढ़ाकर 65,000 रुपये कर दिया गया है. जबकि क्षेत्रीय भत्ता 55,000 रुपये से बढ़ाकर 70,000 कर दिया है.

दैनिक भत्ता में भी बढ़ोतरी की गई है, जो कि 3,000 से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया है.  राज्य मंत्री के लिए आतिथ्य भत्ता जो पहले  24,000 रुपये था, अब बढ़ाकर 29,500 रुपये हो गया है. उप मंत्री के लिए ये भत्ता 23,500 से बढ़ाकर 29,000 रुपये कर दिया गया है. सरकारी कार्यों के लिए यात्रा का भत्ता 15 रुपये प्रत किलोमीटर की जगह अब 25 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है.

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर नगर निगम परिसर में गिरा विशाल पेड़, कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 53 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई पोस्टिंग सूची

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *