बिहार में BJP नेता की बेटी पर एसिड अटैक, देर रात घर में सोई थी युवती, अपराधी ने खिड़की से फेंका तेजाब; हालत गंभीर

बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। मामला बेगूसराय जिले का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष की पुत्री पर देर रात सोए अवस्था में एसिड अटैक कर दिया। इस हमले में युवती झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

खिड़की से युवती पर किया एसिड अटैक
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बखरी नगर परिषद वार्ड 23 की है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की पुत्री बीती रात अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात अपराधी ने खिड़की से युवती के ऊपर एसिड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एसिड अटैक के बाद लड़की ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर परिजन तुरंत लड़की के पास पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी मौके पर फरार हो चुका था। आनन-फानने में परिजनों ने उसे बखरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना बखरी थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर बखरी थाने की पुलिस एवं बखरी डीएसपी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। इस घटना के संबंध में पीड़िता के पिता संजय सिंह राठौड़ ने बताया है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव से पहले अनंत सिंह को कोर्ट से राहत, कस्टडी में आकर डालेंगे वोट; बिहार की पांचवीं सीट पर बढ़ी सियासी गर्मी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की 18 लाख महिलाओं को जल्द मिलेगा ₹10,000 का लाभ, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *