मुंगेर में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला, चार पुलिसकर्मी हुए जख्मी, पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंगेर में कल देर शाम बरियारपुर थाना क्षेत्र के सोतीपुल के पास पड़िया गांव मे पुलिस को एक बार फिर पब्लिक के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा। जिसमे दो महिला सिपाही और दो पुरुष सिपाही बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका इलाज बरियारपुर PHC मे चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की शनिवार कि देर शाम पुलिस ने एक वांछित अपराधी देव राज ऊर्फ देवू को गिरफ्तार किया।

इसके बाद ग्रामीणों ने उसे छुड़ाने के लिए सोतीपुर पड़िया के पास NH 333 को जाम कर दिया है। जब पुलिस वहां पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का कोशिश कर रही थी। तभी भीड़ से किसी ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमे दो महिला सिपाही केशरी कुमारी, कंचन कुमारी,दो पुरुष सिपाही बिनोद कुमार व नवोद कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच महिला सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य 15 लोगों कि पहचान की जा चुकी है।

इसके अलावा 40 – 50 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस आगे कि कार्रवाई मे जुट गई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *