बिहार में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से बेटी और भतीजे की मौत; मातम का माहौल

बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। तो आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है ?

जानकारी के मुताबिक,सहरसा जिले के काशनगर थाना इलाके में पोखर में डूबने से दो की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान काशनगर थाना क्षेत्र के असनही वार्ड 10 निवासी सचिन मुखिया के 9 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और अनिल मुखिया के 7 वर्षीय पुत्री खुशबु कुमारी के रूप हुई है। यह घटना सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र कीबताई जा रही है। दो सगे भाइयों के परिवार में मौत से कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक किशोर चार भाई बहन में सबसे बड़ा था और वह गांव के ही प्राथमिक स्कुल के दूसरा कक्षा छात्र था। जबकि सचिन दिल्ली मे मजदूरी करता है, हादसे के दिन वो बाहर था। मृतक किशोरी खुशबु चार भाई बहनो दूसरी स्थान पर थी। अनिल दिल्ली मे मजदूरी करता है। लेकिन घटना के दिन गांव मे था।

खुशबू के पिता अनिल मुखिया ने बताया कि घर से 100 मीटर दुरी पर एक पोखर स्थित है। जंहा मेरी बेटी और भतीजे अभिषेक को शौचालय के लिए घर से निकली और इसी दौरान शौच करते समय वह पोखर के गहराई में पानी में चली गई। इसके बाद मेरी बेटी खुशबू डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए भतीजा अभिषेक भी प्रयास किया। लेकिन दोनों डूब गए इसके बाद मेरी बड़ी बेटी सपना ने देखकर परिवार वालों को सूचना और शोर मचाना शुरू कर दिया।

इधर, अभिषेक और  खुशबु पोखर में डूब कर लापता हो गई करीब 2 घंटे के बाद ढूंढकर उसे निकाला गया। लेकिन निकालने के उपरांत दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस बाबत काशनगर थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि एक किशोर और किशोरी की डूबने से पोखर में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *